NEWS

  • शेयर बाजार सोमवार को भारी बिकवाली दबाव में रहे तथा सेंसेक्स 714 अंक टूट गया. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में सत्ताधारी भाजपा को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना और प्रमुख एशियायी सूचकांकों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने घबराहटपूर्ण बिकवाली की.
  • देशी, विदेशी संस्थानों की बिकवाली से सेंसेक्स ने लगाया 572 अंक का गोता
    कमजोर वैश्विक रुख के चलते घरेलू और विदेशी संस्थानों की बिकवाली से देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 572.28 अंक की डुबकी लगाते हुए 35,312.13 अंक पर बंद हुआ.
  • शेयर बाजार: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 107 अंक लुढ़का
    देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.69 अंकों की गिरावट के साथ 36,134.31 पर और निफ्टी 14.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,869.50 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 49.48 अंकों की तेजी के साथ 36,290.48 पर खुला और 106.69 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 36,134.31 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,295.84 के ऊपरी और 36,036.39 के निचले स्तर को छुआ.
  • शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 47 अंक मजबूत
    शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, रुपये में कमजोरी और जीडीपी आंकड़े नीचे आने के बावजूद शेयर बाजार लाभ में रहे.
  • शेयर बाजार :  सेंसेक्स 23.89 और निफ्टी 18.05 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद
    देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.89 अंकों की तेजी के साथ 36,194.30 पर और निफ्टी 18.05 अंकों की तेजी के साथ 10,876.75 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 134.02 अंकों की तेजी के साथ 36170.41 पर खुला और 23.89 अंकों या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 36,194.30 पर बंद हुआ.
  • शेयर बाजार : सेंसेक्स 134.02 और निफ्टी 33.4 अंकों की मजबूती के साथ खुला
    देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 178.82 अंकों की बढ़त के साथ 36,349.23 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 55.50 अंकों की मजबूती के साथ 10,914.20 पर कारोबार करते देखे गए.  बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 134.02 अंकों की मजबूती के साथ 36,304.43 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.4 अंकों की बढ़त के साथ 10,892.10 पर खुला.
  • शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 159 अंक ऊपर
    देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 159.06 अंकों की तेजी के साथ 35,513.14 पर और निफ्टी 57.00 अंकों की तेजी के साथ 10,685.60 पर बंद हुआ.
  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस 2020 तक लाएगा आईपीओ
    एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. ने प्रौद्योगिकी में निवेश और नए उतपादों की लांचिंग से शीर्ष पांच गैर-जीवन बीमा कंपनियों में शामिल होने की योजना बनाई है, साथ ही कंपनी ने साल 2020 में आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लाने का भी ऐलान किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कंपनी ने एजेंट्स और अन्य वितरण चैनलों के विस्तार की योजना बनाई है और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जोर दिया जा रहा है. 
  • शेयर बाजार : सेंसेक्स 137.07 और निफ्टी 41.55 अंकों की मजबूती के साथ खुले
    देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.02 बजे 68.37 अंकों की बढ़त के साथ 35,049.39 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 12.30 अंकों की मजबूती के साथ 10,539.05 पर कारोबार करते देखे गए. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 137.07 अंकों की मजबूती के साथ 35118.09 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.55 अंकों की बढ़त के साथ 10,568.30 पर खुला.
  • शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 219 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का
    देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 218.78 अंकों की गिरावट के साथ 34,981.02 पर और निफ्टी 73.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,526.75 पर बंद हुआ.
  • शेयर बाजार : सेंसेक्स 44.11 और निफ्टी 23.3 अंकों की कमजोरी के साथ खुला
    देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.34 बजे 123.09 अंकों की गिरावट के साथ 35,651.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 49.35 अंकों की कमजोरी के साथ 10,714.05 पर कारोबार करते देखे गए. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.11 अंकों की गिरावट के साथ 35730.77 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,740.10 पर खुला. 
  • रिजर्व बैंक बोर्ड बैठक के नतीजों से पहले सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा
    भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के नतीजों से पहले सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर 35,774.88 अंक पर पहुंच गया. विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से भी बाजार में तेजी आई.
  • शेयर बाजार : सेंसेक्स 197 अंक चढ़ा, निफ्टी 65 अंक मजबूत
    रिलायंस इंडस्ट्रीज और अन्य बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार बढ़त में बंद हुए. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 35,436.33 अंक के करीब चार सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया. विदेशी कोषों के प्रवाह तथा रुपये की मजबूती से बाजार में तेजी आई. यूरोपीय बाजारों की मजबूत रुख के साथ शुरुआत से भी यहां धारणा को बल मिला. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख से खुलने के बाद 35,545.85 अंक के दिन के उच्चस्तर पर पहुंचा. अंत में यह 196.62 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,457.16 अंक पर बंद हुआ.
  • शेयर बाजार : सेंसेक्स 119 अंक मजबूत, निफ्टी 10,600 अंक के पार
    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये में मजबूती तथा विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह के बीच निवेशकों की धारणा में सुधार से गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 119 अंक चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,600 अंक के स्तर को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,145.75 अंक पर कुछ मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 35,402 से 35,118.42 अंक के दायरे में रहा. अंत में सेंसेक्स 118.55 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,260.54 अंक पर बंद हुआ.
  • शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 2.50 अंक गिरा
    देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.50 अंकों की गिरावट के साथ 35,141.99 पर और निफ्टी 6.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,576.30 पर बंद हुआ.

No comments:

Post a Comment

राशिफल 2018 मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन